दुनिया के सबसे अच्छे 100 शहरों में भारत का एक भी नाम नहीं.. जानें – कितनी शर्मिंदगी की बात..

डेस्क : एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें यह बताया गया कि कौन सा शहर दुनिया मे रहने लायक है और कौन सा नहीं। इस लिस्ट में दुनिया में रहने के लिए सबसे अच्छे शहरों मे ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना अव्वल रही है। इस सूची के टॉप 100 शहरों में भारत के किसी शहर का नाम नहीं है।

कुल 173 शहरों की सूची में दिल्ली 112वें और मुंबई 117वें स्थान पर है। सबसे ज्यादा छह शहर यूरोपीय देशों के हैं। दसवें स्थान पर संयुक्त रूप से जापान का ओसाका और ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न है। सीरिया की राजधानी दमिश्क 173 देशों की सूची में सबसे नीचे है। शहरों की रैकिंग राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच समेत कई आधार पर की जाती है।

रूस-यूक्रेन युद्ध का हुआ असर : रूस-यूक्रेन युद्ध का भी असर पड़ा है। इस युद्ध के कारण यूरोप और रूस के कई शहर सूची में शामिल नहीं हो सके। इनके आधार पर वे व्यावसायिक रणनीति भी तय होती हैं वहीं लोग रहने की तैयारी भी करते हैं। सूचकांक में दक्षिण एशियाई शहरों का प्रदर्शन खराब रहा। पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची व बांग्लादेश की राजधानी ढाका को दुनिया में सबसे कम रहने लायक शहरों में रखा गया है।

टॉप 10 शहर

  • वियना ऑस्ट्रिया
  • कोपेनहेगन डेनमार्क
  • ज्यूरिख स्विट्जरलैंड
  • कैलगरी कनाडा
  • वैंकूवर कनाडा
  • जिनीवा स्विट्जरलैंड
  • फ्रेंकफर्त जर्मनी
  • टोरंटो कनाडा
  • एम्सटर्डम नीदरलैंड्स
  • ओसाका जापान