पाकिस्तान मे मार्शल लॉ! इमरान खान की आफत बढ़ी, देश से बाहर जाने पर रोक

पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। आए दिनों इमरान खान और देश की सत्ता के बीच द्वंद की खबरें आती रहती है।इस लड़ाई ने एक नया मोड़ लिया है, जिससे इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं।पाकिस्तान ने इमरान खान उनकी बीवी और उनकी पार्टी तहरीक ए इंसाफ का देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी है।इमरान खान ने इसे अघोषित मार्शल लॉ बताया और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करी है।

पाकिस्तान के कई इलाकों में आर्टिकल 245 लगा हुआ है गौरतलब है कि पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 245 के तहत देश की रक्षा करने के लिए सेना को तैनात कर दिया जाता है। सरकार के पंजाब, खैबर पख्तूनख्वाह, बलूचिस्तान और इस्लामाबाद में आर्टिकल 245 लगाए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ इमरान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने इसे अघोषित मार्शल लॉ बताया है।

इमरान ने याचिका में कहा है कि सेना एक्ट 1952 के तहत नागरिकों की गिरफ्तारी, जांच और उन पर मुकदमेबाजी असंवैधानिक और अवैध है।
उन्होंने कहा कि पीटीआई के सदस्यों पर पार्टी छोड़ने का दबाव बनाना संविधान के आर्टिकल 17 के तहत असंवैधानिक है. इसके साथ ही उन्होंने देश में नौ मई को हुई हिंसा की जांच करने के लिए आयोग गठित करने की भी मांग की है।