किंग चार्ल्स के थे कई अफेयर, महारानी के पीछे छुपके करते थे ये काम

डेस्क : गुरुवार की रात को चार्ल्स ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ग्रेट ब्रिटेन के राजा के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उनका अफेयर भी सुर्खियों में आ गया है। उनके रिश्तों की उनकी पत्नी कैमिला, जो अब क्वीन कंसोर्ट हैं और राजकुमारी डायना को लेकर खूब चर्चा रही है। चार्ल्स जब छोटे थे तो भारत और पाकिस्तान को बांटने वाले लॉर्ड माउंटबेटन ने उन्हें जितना हो सके, उतना अफेयर करने की सलाह दी थी। चार्लीज एंजल्स का उपनाम भी उन्होंने उन्हें दिया था। रॉयल विशेषज्ञों का अनुमान है कि के 1967 और 1980 के बीच प्रिंस चार्ल्स 20 से अधिक रिश्ते थे।

किंग चार्ल्स का पहला प्यार : एक रिपोर्ट के मुताबिक़ लूसिया सांता क्रूज़ नाम की एक महिला किंग चार्ल्स का पहला प्यार थी। तत्कालीन चिली के राजदूत की वह बेटी थी। 1969 में वे एक डिनर पार्टी में मिले थे, जहां दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। चार्ल्स की चचेरी बहन और लूसिया की दोस्त लेडी एलिजाबेथ एंसन ने कहा कि उनके जीवन का वह पहला वास्तविक प्यार थी।

पार्कर बाउल्स स्ट्रेचर : पहली बार 1970 में किंग चार्ल्स और कैमिला एक पोलो मैच में मिले थे। कुछ समय के लिए दोनों ने डेट किया। हालांकि, भाग्य में कुछ और ही था और कैमिला ने 1973 में एंड्रयू पार्कर बाउल्स से शादी की। 1981 में चार्ल्स ने राजकुमारी डायना से शादी की। शादी के बाद भी दोनों के बीच रिश्ता बना रहा। चार्ल्स और कैमिला के बीच का एक फोन कॉल 1993 में लीक हो गया। राजकुमारी डायना की मृत्यु के एक साल बाद 1997 में चार्ल्स और कैमिला ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और 2005 में शादी कर ली।

राजकुमारी डायना : पहली बार डायना और चार्ल्स 1977 में डायना की बड़ी बहन सारा के माध्यम से मिले थे। अगली बार वे लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या के एक साल बाद 1980 में मिले थे। जोड़े ने फरवरी 1981 में अपनी सगाई की घोषणा की। उन्होंने पांच महीने बाद सेंट पॉल कैथेड्रल में एक भव्य समारोह में शादी की। राजकुमारी डायना ने 1995 में एक इंटरव्यू में कैमिला पार्कर बाउल्स के साथ चार्ल्स के अफेयर की ओर इशारा करते हुए कहा था कि उनकी शादी में तीन लोग थे। इस शाही जोड़े ने 1992 में अलग होने की घोषणा की और तलाक ले लिया। चार्ल्स के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की भी काफ़ी चर्चा रही और इसके चलते ही राजकुमारी डायना के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था।

सारा स्पेंसर : पहली बार 1977 में राजकुमारी डायना की बड़ी बहन और 8वें अर्ल स्पेंसर की बेटी सारा और चार्ल्स मिले थे। कुछ समय के लिए 1977 में इस जोड़े के बीच प्यार हो गया था, लेकिन उन्होंने जब प्रेस को बताया कि उसे उससे शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, तब इसके बाद वे अलग हो गए। टाइम पत्रिका को 1978 में स्पेंसर ने बताया कि मेरा उनसे शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उनके लिए मैं पागल नहीं हूं। कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति से मैं शादी नहीं करूंगी, जिसे मैं प्यार नहीं करती। चाहे वह धूल का आदमी हो या फिर इंग्लैंड का राजा।

अन्ना वालेस : 1980 में स्कॉटिश ज़मींदार हामिश वालेस की बेटी अन्ना वालेस चार्ल्स से मिलीं। फिर चार्ल्स ने अन्ना को डेट करना शुरू कर दिया। दो बार उन्होंने प्रस्ताव रखा, लेकिन दोनों ही बार अन्ना ने मना कर दिया। लेखक जेसिका जेने के अनुसार, मां के 80वें जन्मदिन की पार्टी के दौरानअन्ना ने इस अफेयर को समाप्त कर दिया। उन्हें पूरी शाम चार्ल्स ने नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि, एक अन्य लेखक का मानना है कि राजकुमार के कैमिला के साथ संबंधों के कारण दोनों अलग हो गए थे।