नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, भारत में कल राष्ट्रीय शोक

डेस्क : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुकवार 8 जुलाई की सुबह शिंजो छोटी सी जनसभा को संबोधित कर रहे थे जब ये हादसा हुआ। नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया गया है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने कई घंटो तक की बचाने की कोशिश पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे EX PM Shinzo Abe को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज करीब चार से पांच घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। शिंजो पर इस हमले की हर तरफ निंदा हो रही है और दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की थी। आपको बता दें भारत के प्रधानमंत्री ने शिंजो के ठीक होने की कामना की थी। मोदी और शिंजो की दोस्ती भी बेहद ख़ास थी। उनके निधन की ख़बर सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

भारत में कल राष्ट्रीय शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कल राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”