महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं? आखिर किसे मिलेगी उनकी विरासत?

गुरुवार को 96 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया। दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में वह शामिल थीं। वह दुनिया की अकेली ऐसी महिला थीं जिनको विदेश की यात्रा के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन क्या अपको पता है कि 96 साल की महारानी के पास कितना पैसा था और उनकी आय का प्रमुख स्रोत क्या था?

इसे लेकर कई रिपोर्ट्स में अलग-अलग तरह के दावे किए गए हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि करदाताओं की तरफ से शाही परिवार के सदस्यों को मोटी रकम प्राप्त होती है। जबकि शाही परिवार की आय के अन्य स्रोत भी है जो अज्ञात हैं। खबरों के अनुसार महारानी की आय के तीन मुख्य स्रोत थे जिनमें सोवेरिन ग्रांट, प्रिवी पर्स और उनकी निजी संपत्ति से होने वाली आय भी शामिल है।

गुडटू नामक वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अनुमानित कुल संपत्ति 365 मिलियन पाउंड यानी कि 33.36 अरब रुपए से भी अधिक थी। संडे टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार 2020 में उनकी यह कुल संपत्ति से 15 मिलियन पाउंड ज्यादा थी और उनकी निजी आय और सोवेरिन ग्रांट भी इसमें शामिल है।

महारानी पेपर की सालाना रिच लिस्ट में पिछले कुछ साल में 30 स्थान तक नीचे गिर गईं। वह 2020 में 372वें स्थान पर थीं और 2018 के बाद से यह 30 स्थानों तक की गिरावट थी। वहीं अगर पूरे राजशाही परिवार की संपत्ति की बात करें तो फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 72.5 बिलियन पाउंड यानी 6,631 अरब रुपए से अधिक है। महारानी के आय के प्रमुख स्त्रोत में सोवेरिन ग्रांट वार्षिक तौर पर सरकार से प्राप्त होती थी, जबकि बाकी दो स्रोत स्वतंत्र थे जो कि प्रिवी पर्स महारानी की निजी आय होती है जिनमें करदाताओं का पैसा शामिल नहीं था।

इसके अलावा महारानी की संपत्ति में कई बेशकीमती कलाकृतियां, लग्जरी कारें, हीरे-जेवरात, शाही स्टैंप कलेक्शन और घोड़े शामिल हैं। रॉयल कलेक्शन में लगभग 10 लाख से भी ज्यादा चीजें शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 खरब रुपए है। हालांकि ब्रिटेन के एक ट्रस्ट के पास यह संपत्ति है। अब अगर ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स की सालाना आय के बारे में बात करें तो हर साल उन्हें Duchy of Cornwall से तक़रीबन 21 मिलियन पाउंड की आय प्राप्त होती है।