64 साल की दादी सोशल मीडिया पर मचाया ववाल- 22 की उम्र वाले लड़के शादी को है बेकरार! देखिए- तस्वीरें …

Woman at 64 Gets Marriage Proposals from Boys: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी उम्र से कम दिखते हैं और लोग अपनी उम्र को लेकर काफ़ी भ्रमित हो जाते हैं। हालांकि, अगर यह भ्रम इस हद तक बढ़ जाए कि लोग आपको अपनी उम्र को आधा से भी कम समझने लगें, तो दिक्कत होने लगती है। ऐसा ही देखने को मिला है 64 साल की सुपरफिट दादी के साथ, जिन्हें उनसे आधी उम्र के लड़के इन दिनो प्रपोज भी कर रहे हैं।

एक महिला है जिनका नाम लेस्ली मैक्सवेल है। जिनकी उम्र 64 साल है, लेकिन वह इतनी खूबसूरत और बेहद जवान दिखती है कि लोग उसकी असल उम्र का अंदाजा नहीं लगा पा रहे है । इस महिला की बॉडी लैंग्वेज इस उम्र की महिलाओं की तरह नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर लेस्ली मैक्सवेल को 1 लाख 36 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। ऑस्ट्रेलिया की सुपरफिट दादी मां की फिटनेस देखकर लड़कियां भी एक बार शरमा सकती है । हालांकि इसके लिए वह पिछले 20 सालों से काफ़ी मेहनत भी कर रही हैं।

लेस्ली के 20 साल के फिटनेस सफर में उनके नाम 30 बॉडीबिल्डिंग खिताब भी मौजूद हैं। उनकी फिट और खूबसूरत बॉडी को देखकर लोग उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी करते हैं, वहीं उन्हें अपने से आधी उम्र के लड़कों शादी के प्रस्ताव भी दे रहे हैं। लेस्ली बताती हैं कि बॉडी को फिट रखकर कभी भी परफेक्ट बॉडी बनाई जा सकती है, इसके लिए आपका उम्र कोई मायने नहीं रखती है । वह कहती हैं कि वह छोटी उम्र में काफी दुबली-पतली और नाजुक थीं, लेकिन उन्होंने बड़ी उम्र में खुद को मजबूत और फिट रखा हुआ है ।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देख कर लड़के उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बता दे कि 30-32 की उम्र में लड़के उन्हें प्रपोज भी कर रहे हैं। पेशे से फिटनेस ट्रेनर लेस्ली बताती है कि वह इस फिटनेस लेवल के लिए ख़ूब मेहनत भी करती हैं। रात 10 बजे तक क्लाइंट्स को ट्रेनिंग देने के बाद वह कभी भी अपना सेशन नहीं छोड़ती हैं।