शादी के 3 साल बाद मां बनीं प्रियंका चोपड़ा शादी के 3 साल बाद मां बनीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बनी मां, उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की थी. शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं. उनका बच्चा सरोगेसी के जरिए हुआ है।

BY KUMARI MILI

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है.

प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं.

राजस्थान में पारंपरिक तरीके से साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं.

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार रही है उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं.

2016 में, भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था.

बॉलीवुड में पैर जमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय के जरिए नाम कमाया.  द व्हाइट टाइगर और साइंस फिक्शन द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली

for more stories

or visit