OTT Release : इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल- रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, लिस्ट पर डालें नजर…

OTT Release : वैलेंटाइन वीक अब खत्म होने के कगार पर है। अगर अब तक अपने इस वीक कोई प्लान नही बनाया तो आपके लिए OTT पर इस वीकेंड बहुत कुछ हैं। इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। तो आइए बताते है इस वीकेंड की OTT सीरीज

ना सामी रंगा : साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की फ़िल्म ना सामी रंगा 17 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म Disney Hotstar पर स्ट्रीम करेगी। ये फ़िल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।

Raisinghani Vs Raisinghani : दो बिजनेसमैन में कॉम्पटीट करने की होड़ वाली सीरीज रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी 12 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म Sony Liv पर स्ट्रीम हो गईं।

Abraham Ozler : साउथ की सुपरहिट फिल्म अब्राहम ओजलर 16 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर स्ट्रीम होगी।

The Kerla story: विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फ़िल्म The Kerla Story 16 फरवरी को Zee5 पर रिलीज होगी। इसमें अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फ़िल्म ने तमाम विरोधों के बावजूद बॉक्स ऑफीस पर तगड़ी कमाई की थी। अब इसे OTT पर रिलीज की तैयारी पूरी हो गयी हैं।

Love Is Blind: हॉलीवुड सीरीज Love Is Blind का सीजन 6 अब रिलीज होने को है। ये Netflix को 16 फरवरी को स्ट्रीम होगी। रोमांटिक सीरीज के अब तक के सभी सीजन सफल हुए है।

This is me now : A Love: ये फ़िल्म भी 16 फरवरी को Amazon Prime Video पर रिलीज़ होने वाली हैं।