Jaane Jaa Trailer : बॉलीवुड की बिंदास बाला करीना कपूर अब OTT पर अपना डेब्यू करने को तैयार है। करीना कपूर,विजय वर्मा, जयदीप अहलावत की यह वेबसिरिज एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इसका ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। सबसे पहले आप इसका ट्रेलर देखिए…
क्या है Jaane Jaan की कहानी:
करीना कपूर की डेब्यू वेबसिरिज Jaane Jaan के ट्रेलर की शुरुवात ही करीना के अपीरियंस से हुई। करीना इस वेबसिरिज में माया डिसूजा के किरदार में नजर आएंगी। माया डिसूजा एक अब्यूसिव रिलेशनशिप में है जयदीप अहलावत उनके पड़ोसी है जो अक्सर उनका पीछा करते रहते है।
विजय वर्मा एक बार फिर से पुलिस वाले के किरदार में नजर आए है। विजय वर्मा माया डिसुजा के मिसिंग हसबैंड की तलाश में है। कारण यानी विजय वर्मा और नरेन दोनों को ही यह शक है कि माया उन्हें फसाने का प्रयास कर रही है। कैसे इसका सच सामने आयेगा ये बात आपको सीरीज देखने पर ही पता चलेगी।
Jaane Jaan को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है। सुजॉय घोष ने ही विद्या बालन की फ़िल्म कहानी को निर्देशित किया है। सुजॉय घोष का निर्देशन काफी बेहतरीन रहा हैं। वही इस वेबसिरिज के स्टार कास्ट की अगर बात करे तो करीना कपूर, विजय वर्मा, जयदीप अहलावत जैसे दमदार कलाकार है।
Release Date : 21 September 2023