Most Expensive Ice Cream : यह है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम, इस कीमत पर खरीद सकते हैं एक कार!

Most Expensive Ice Cream

Most Expensive Ice Cream : गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है और लोगों के रहन सहन के अलावा खानपान पर भी बदलाव देखा जा सकता है। आइसक्रीम एक ऐसा डेजर्ट है जो हर गर्मी में लोगों की पसंद होता है।खाने के बाद हम अक्सर कुल्फी या कोई आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं।

हम में से ज्यादातर लोग अगर आइसक्रीम की कीमत की बात करें तो वह ₹10 से शुरू होकर 100 या बहुत ज्यादा 500 या 1000 तक जा सकती है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसी भी आइसक्रीम का निर्माण हुआ है जिसकी कीमत है ₹500000 जी हां, जापान में सिलाटो नाम की एक आइसक्रीम बनी है जिसकी कीमत आठ लाख से ऊपर जापानी येन है, जो भारत में 5 लाख के करीब है, इस आइसक्रीम के इतने महंगे होने की वजह इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले दुर्लभ पदार्थ हैं, जो विश्व के अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं, जैसे इसमें इटली के अल्बा में उगने वाले व्हाइट ट्रफल का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी कीमत 2 मिलियन जापानी येन यानी करीब 15,192 डॉलर प्रति किलोग्राम है।

इसके अलावा सेलाटो आइसक्रीम को बनाने में पारमिगियानो रेगियानो और सेक लीक्स जैसी दुर्लभ चीजों का भी इस्तेमाल हुआ है. इसी के साथ इस आइस क्रीम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में शामिल ये आइसक्रीम उस कीमत की है जिस कीमत में मारुति की ऑल्टो खरीदी जा सकती है,एक आम आदमी के लिए इस आइसक्रीम को चखना किसी सपने की तरह हो सकता है वहीं कुछ लोगों को यह अजीब भी लगेगा और कुछ को बेतुका। यह आइसक्रीम का उद्देश सबसे महंगी होने का नहीं बल्कि इसे बनाने के पीछे यूरोप और जापान के दुर्लभ खाद्य पदार्थों को एक साथ मिलाकर सामने रखने का था।