6 महीने तक शख़्स के पेट मे बजती रही घंटियाँ, जब डॉक्टर ने की सर्जरी तो निकला Smart phone

न्यूज डेस्क: देश में आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई मुद्दा सुर्खियों में बना रहता है, कुछ मुद्दा धार्मिक से जुड़ा होता है तो कोई मनोरंजन से.. लेकिन इसमें कुछ अजीबोगरीब मामले भी सामने आते हैं, जिसे जान लोग भी अचंभे में पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही बकाया मामला आज आप लोगों को बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप भी चौंक जाएंगे।

दरअसल, एक शख्स अपनी पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गया। पर जब डॉक्टरों ने उस व्यक्ती का जांच एक्स-रे किया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। मरीज के पेट से एक मोबाइल फोन निकला। मरीज को 6 महीने से पेट में दर्द हो रहा था क्यों की मोबाइल करीब 6 महीने से मरीज के पेट में ही था।

जानिए, पूरा मामला कैसे मोबाइल पेट में पहुंचा:

एक 33 वर्षीय शख्स के पेट का ऑपरेशन मिस्र के असवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में हुआ था। जान डॉक्टरों ने उसके पेट से एक पूरा मोबाइल फोन बाहर निकाला। ये मोबाइल उसके पेट में पिछले 6 महीने से था। मरीज व डॉक्टर दोनों को ही लगा की कुछ अन्य परेशानी होगी पर मोबाइल फोन के पेट में होने का शायद किसी ने अनदाजा नहीं लगाया था। हालाकी, ये अभी तक नहीं पता चल पाया है कि मरीज ने मोबाइल को कैसे निगल लिया। लेकिन उसे ये उम्मीद थी कि उसके पेट में फंसा मोबाइल स्वाभाविक रूप से निकल जाएगा। मगर दुर्भाग्य से यह उसके पेट में ही फंसा रहा। व्यक्ति ने बताया था की उसे खाने-पीने में दिक्कत हो रही है। जिसके चलते उसे तत्काल सर्जरी की जरूरत परी।