डेस्क : कई बार ऐसा होता है कि शरीर के अलग अलग जगहों पर हो रहे दर्द या ज्यादातर अचानक उठे दर्द को हम यूंही इग्नोर कर देते हैं। मामूली सा दर्द समझ के नजर अंदाज कर देते हैं। पर वही छोटी सी चोट या दर्द कब इन्फेक्शन या हानिकारक रूप लेले किसी को नहीं पता।
कुछ ऐसा ही हुआ है लिवरपूल (Liverpool) की रहने वाली एक महिला के साथ। दरअसल, लुइस एडवर्ड्स (Louise Edwards) नाम की महिला को कई दिनों से आंखों में दर्द की शिकायत थी। पहले तो वो इसको मामूली सा दर्द समझती थीं और नजरंदाज करती रहीं पर जब एक दिन उनकी आंखों का दर्द असहनीय हो गया तो कुछ ऐसा हुआ जिससे उनके होश उड़ गए। उन्होने अपनी आंखों में से जिंदा कीड़े को निकलते हुए देखा।
दायीं आंख में था निशान, कभी-कभी होता था दर्द मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक लुइस (Louise Edwards) की दायीं आंख में काफी दिनों से एक निशान बन गया था। शुरू में उनको लगा की किसी कीड़े के काटने से ये निशान पड़ा है जोकि कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा पर सच तो कुछ और था। इस निशान की वजह से उनको उनकी कई बार बार आंख में सूजन और दर्द की शिकायत भी रहने लगी थी।
जिंदा कीड़ा रेंगते हुए आया बाहर मामले पर लुइस ने बताया कि एक दिन उन्हें आंख में बर्दाश्त न करने लायक दर्द उठा। पर उनके होश तब उड़े जब उन्होंने देखा कि उनकी आंख पर बना निशान एक कीड़े के रूप में रेंग कर आंखों से बाहर आ रहा है। उन्हे वैसे तो यकीन नहीं हुआ पर पर वो बताती हैं उन्होंने कभी सपने में भी नही सोचा होगा कि उनके साथ ऐसा होगा। कीड़े के निकलते ही लुइस (Louise Edwards)ने आंख का चेक-अप करवाया और अब वह ठीक है।