Cup cake खिला कर रखा Ratan TATA के कंधे पर हाथ -जानिए कौन है ये उद्योगपति का नया दोस्त -देखें भावुक वीडियो

डेस्क : Ratan TATA शुरू से ही अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में उन्होंने अपना 84 वां जन्मदिन मनाया है। इस जन्मदिन पर उन्होंने एक छोटा सा केक काटा है और बिना किसी तड़क-भड़क के अपना जन्मदिन मनाया है बता दें कि बॉलीवुड के सेलिब्रिटी या फिर अन्य लोग अपने जन्मदिन में खूब धमाल मचाते नजर आते हैं लेकिन बात की जाए Ratan TATA की तो इतना बड़ा आदमी होने के बावजूद भी रतन टाटा सिम्पल जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

इस वक्त रतन टाटा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें अपने नए दोस्त के साथ देखा जा सकता है। उनका यह नया दोस्त बेझिझक उनके कंधे पर हाथ रखता नजर आ रहा है। ऐसे में लोग हर तरफ यही पूछते नजर आ रहे हैं कि आखिर यह व्यक्ति कौन है जो रतन टाटा के कंधे पर हाथ रख रहा है।

Ratan TATA ने अपना 84 वां जन्मदिन एक छोटा सा कप केक काटकर मनाया है बता दे कि इतना बड़ा उद्योगपति होने के बावजूद भी उनके अंदर घमंड की कोई झलक नहीं है। वीडियो में जो व्यक्ति रतन टाटा को केक खिलाता नजर आ रहा है वह उनका पर्सनल सेक्रेट्री है। इस व्यक्ति का नाम शांतनु नायडू है। शांतनु नायडू मुंबई का रहने वाला है।

शांतनु नायडू कुछ इस प्रकार का काम करता है कि रतन टाटा ने उसको खुद फोन करके नौकरी पर रखा था। रतन टाटा के अनुसार शांतनु उनका सबसे जवान दोस्त है। शांतनु इस वक्त टाटा ग्रुप के साथ 3 साल से लगातार काम कर रहे हैं। दोनों की उम्र में इतना फासला होने के बावजूद भी दोनो घनिष्ठ मित्र है और यह सारी चीजें वीडियो के माध्यम से नजर आ रही है, बता दें कि इस वक्त रतन टाटा और शांतनु सड़कों पर घायल पशुओं की मदद करके समाज में बड़ा योगदान कर रहे हैं।