गाज़ियाबाद में महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

डेस्क : आज के समय में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां पर महिलाएं एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दे रही हैं, बता दें की ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से आया है, जहां पर एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। चार बच्चों में से तीन लड़के हैं और एक लड़की है। बच्चों के जन्म के बाद सभी स्वस्थ और सुरक्षित हैं। महिला की डिलीवरी यशोदा अस्पताल में हुई है। इन चारों बच्चों का जन्म आज हुआ है और महिला गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर के निवासी है।

फिलहाल बच्चे नर्सरी में रखे हैं और उनका देखभाल अस्पताल की नर्सों द्वारा किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में हमने विश्व के कई हिस्सों से यह खबर देखी है की अब महिलाएं रिकॉर्ड तोड़ बच्चे पैदा कर रही हैं, जिसमें एक महिला ने 9 बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। विशेषज्ञों का कहना है कि आज के समय में यह आम बात हो गई है क्योंकि औरतें बढ़ती हुई उम्र में गर्भ धारण कर रही हैं, जिसके चलते वह मेनोपॉज की तरफ चली जाती हैं और उनके शरीर में अकास्मिक परिवर्तन आते हैं।

फिलहाल इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। अस्पताल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शशि अरोड़ा का कहना है कि ग़ाज़ियाबाद की महिला को इमरजेंसी लेबर पेन होने के कारण भर्ती करवाना पड़ा था और उसका ऑपरेशन करना अनिवार्य हो गया था, जिसके बाद उसने 4 बच्चों को जन्म दिया। जैसे बच्चा पैदा होता है तो उसको काफी ख़तरा होता है, जिसके चलते बच्चे को नर्सरी में रखना जरूरी होता है। फिलहाल 4 बच्चों की देखभाल नर्सरी में ही की जा रही है।