धूप से बचाव के लिए इस शख्स ने लगाया देसी जुगाड़, विडियो हुआ वायरल

2 Min Read

डेस्क : गर्मी अपने चरम सीमा पर है और ऐसे में जब घर से बाहर निकलना पड़े तो हालत खराब हो जाती है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें हमेशा वायरल होती रहती है। अन्य चीज़ों के तरह मौसम से जुड़े मीम्स और विडियो, फ़ोटो भी वायरल होते रहते हैं। गर्मी के सीजन में भी काफी मजेदार चीजें सामने आ जाती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स का देसी फंडा गर्मी से बचाव के लिए बड़ा कारगर होता दिख रहा है।गर्मी के मौसम में लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लोग धूप में यात्रा करने से कतराते हैं लेकिन जब बात दो पहिया वाहन की हो तो और भी मुश्किल हो जाता है। दो पहिया वाहन से सवार लोगों को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दो पहिया वाहन पर सवार एक शख्स ने गर्मी से बचाव के लिए इसका एक हल ढूंढ निकाला है।

धूप से बचने के लिए शख्स ने यहां गजब का दिमाग इस्तेमाल किया है। दरअसल इस वीडियो में शख्स ने गर्मी से बचने के लिए दो पहिया वाहन के ऊपर टेंट का जुगाड़ लगाया है। इस धांसू देसी जुगाड़ के चलते शख्स अपने आप को धूप से बचाने में सफल होता नज़र आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में कमेंट बॉक्स में लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Share This Article
Exit mobile version