गजब! न हाथी..न घोड़ा और न कोई गाड़ी, बुलडोजर पर चढ़ कर निकली बारात..

डेस्क : आज के समय में कुछ अलग करने ले लिए लोग कुछ भी कर जाते हैं। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा जेसीबी यानी बुलडोजर पर बैठ कर शादी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूल्हा पेशे से सिविल इंजीनियर है। इन देश में बुलडोजर काफी चर्चाओं में है। ऐसे में दूल्हे का बुलडोजर पर सवार होकर शादी करने जाना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

दूल्हा बैतूल जिले के केरपानी का रहने वाला अंकुर जैसवल है। अंकुर पेशे से एक इंजीनियर है। उनसे सोच रखा था कि अपनी शादी में कुछ अलग करना है। ऐसे में अंकुर ने बुलडोजर पर सवार होकर शादी करने का फैसला लिया। 22 जून को बुलडोजर पर सवार होकर दूल्हा अंकुर पाढर की रहने वाली स्वाति को लेने चल पड़ा। मालूम हो कि अंकुर बता दें भोपाल के कुरावर नगरपालिका में बतौर संविदा इंजीनियर के पद पर सेवा दे रहे हैं।

बुलडोज़र पर शादी करने जाने का यह पहला मामला सामने आया है। महंगी गाड़ी और घोड़ियों के बदले बुलडोजर को चुनना वाकई लोगों का ध्यान खींचने वाला रहा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुलडोजर पर पर बैठा दूल्हा काफी उत्साह में नाच रहा है। दूल्हे के साथ बुलडोजर पर बहनें और भांजे भांजिया भी सवार नजर आए। बातादें की बुलडोजर को बाकायदा सजाया गया था। इस अनोखे शादी का अनोखा वीडियो देख हर कोई दंग रह गया।