न्यूज डेस्क: इंटरनेट सोशल मीडिया पर हर दिन प्यार मोहब्बत के किस्से सुर्खियों में रहते हैं, कोई दिल टूटने पर सुसाइड कर लेता है, तो कोई अपनी नई जिंदगी बना लेता है, लेकिन आज आप लोगों को जो खबर बताने जा रहे हैं, वह सभी प्रेम कहानी से अलग है, दरअसल राजधानी पटना से एक ऐसा अजीबो-गरीब प्रेम कहानी सामने आया है जिसे सुन हर कोई हैरान है,
खबर यह है कि जिस लोन कंपनी से एक महिला ने लोन लिया था, उसी कंपनी के रिकवरी एजेंट महिला के बेटी को लेकर फरार हो गए। क्यों आप भी चौक गए ना,,? फिलहाल पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झारखंड के हजारीबाग से फरार होकर यह दोनों प्रेमी युगल पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में किराये के एक मकान में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी प्रेम कहानी सामने आ गई। लड़के ने पुलिस को बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था। लड़की की मां को उसने अपनी कंपनी से लोन दिलाया था। लोन की रिकवरी के लिए वह अक्सर उसके घर जाता था जहां लड़की से उसका आमना-सामना हो जाता था। कुछ दिनों बाद लड़की और उसके बीच दोस्ती हो गई। फिर दोनों एक-दूसरे को प्रेम करने लगे।
एक दिन अचानक दोनों घर से भाग निकले, फिर हजारीबाग से आकर यहां पटना में रहने लगे। इधर, पड़ोसियों को इन दोनों पर शक हो गया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सारी कहानी सामने आ गई। पता चला कि परिवारवाले काफी दिनों से दोनों की तलाश में थे। लड़का और लड़की ने बताया कि उनके परिवार के लोग उनकी शादी के खिलाफ हैं। इसी वजह से घर से भागना पड़ा।