तेलंगाना के हैदराबाद की एक खबर ने शुक्रवार को पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यहां एक महिला वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं। उनकी स्कूटी खराब होने के बाद वे दरिंदों के बीच फंस गईं। उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसके बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। शुक्रवार सुबह जैसे ही Facebook, Twitter , Whatsapp और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को इसकी सूचना मिलते गई, लोगों का आक्रोश भड़क उठा।
देश भर में इस जघन्य वारदात के बाद गम और गुस्से का उबाल है। सोशल मीडिया पर लोग Dr Priyanka Reddy को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। उनके कातिलों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जस्टिस फॉर प्रियंका रेड्डी #JusticeForPriyankaReddy ऑनलाइन कैंपेन भी शुरू हो गए हैं तो उन्हें हजारों की संख्या में श्रद्धांजलि दी जा रही है।