शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का लगा है आरोप

न्यूज डेस्क : बॉलीवुड के मशूहर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में सोमवार की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा का आरोप है कि अश्लील फिल्म बनाने के साथ ही वह कुछ एप्स पर प्रसारित भी करते थे। इसी को लेकर क्राइम ब्रांच मुंबई ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार करते हुए बताया कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और इस मामले में अभी जांच जारी है।

इससे पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं: बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इसके पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने उन पर और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि, राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। वह उन्होंने छोड़ दी है।

मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा: जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा को आज मंगलवार मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। इस बारे में राज कुंद्रा से पूछताछ भी की जाएगी। लॉकडाउन में इस बिज़नेस का चलन बढ़ा था और धड़ल्ले से वीडियो बनाने शुरू किए गए थे।क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।