पति राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा शेट्टी को हुआ इतने करोड़ का नुकसान, हाथ से निकला सुपरडांसर-4 और कई ब्रैंड कोलैबोरेशन

डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बतादें की जब से उनके पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई है, तब से उनकी आय में भारी गिरावट आंकी जा रही है। बता दे की शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म सामग्री को अवैध तरीके से बनाने और बेचने के चलते गिरफ्तार किया गया है।

विवादों में घिरने के बाद से शिल्पा शेट्टी ने पॉपुलर डांस शो “सुपर डांसर-4” को छोड़ दिया है। ऐसे में अब वह अनुराग बसु, गीता कपूर के साथ नहीं दिखेंगी। बता दें कि वह दोनों जज से ज्यादा पैसा चार्ज करती हैं। जब से राज कुंद्रा के काले कारनामों से पर्दा उठा है तब से उनकी आय में गिरावट दर्ज की गई है। जज न बनने से उनको 2 करोड़ रूपए की वाली है।

खुद शिल्पा ने यह नहीं कहा है की वह शो को छोड़ रहीं हैं, लेकिन सुपर डांसर शो के मेकर्स ने कहा है कि वह शिल्पा को शो में नहीं रखेंगे। अब ऐसा समझा जा रहा है की शिल्पा शेट्टी को शो में वापसी नहीं मिलेगी। इस शो से वह एक दिन में दो करोड़ रूपए तक कमा रही थी। शिल्पा शेट्टी के बाद से जेनेलिया डिसूजा, करिश्मा कपूर और रितेश देशमुख को जज बनने का ऑफर मिला है। शिल्पा शेट्टी को इस काम के खूब ज्यादा पैसे मिलते थे। मात्र एक एपिसोड के शिल्पा 22 लाख रूपए ले लेती थी। यदि शिल्पा शेट्टी वापस शो में नहीं आती है तो उनको और नुकसान झेलना पड़ सकता है।