‘बसपन का प्यार’ हिट सॉंग गाने वाले सहदेव को तोहफे में मिली 23 लाख की MG हेक्टेयर !, हर जगह सिर्फ वाह-वाही

डेस्क : बीते कुछ समय से सहदेव दिरदो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। बता दें कि सहदेव एक टीनेज लड़का है। सहदेव का गाँव एक नक्सली प्रभावित इलाके से आता है। करीब 2 साल पहले सहदेव दिरदो ने बचपन का प्यार गाना गाया था, जिस पर बादशाह ने रीमिक्स करके सहदेव द्वारा गाए गए गाने को उपलोड किया। ऐसे में अब यह गाना इतना प्रचिलित हो गया है कि हर कोई इस गाने पर एक्टिंग करता नजर आ रहा है।

बता दें कि इस गाने की वीडियो बनाने के बाद से सहदेव की किस्मत खुल गई है। सहदेव अब पूरे देश में घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर सहदेव दिरदो को गाड़ी गिफ्ट में मिलने की खबर तेजी से फ़ैल रही है। जब इस बारे में खुद MG के शोरूम में मौजूद प्रवक्ता से पुछा गया की क्या कंपनी की तरफ से सहदेव को 23 लाख की गाड़ी मिली है तो उन्होंने बताया की यह बात बिलकुल गलत है। हमारी तरफ से दिरदो को कोई कार गिफ्ट नहीं की गई है, बल्कि उसको सिर्फ शोरूम में बुलाकर 21000 रूपए का चेक दिया गया है।

वायरल वीडियो में जिस तरह से शोरूम वालो ने उन्हें सम्मान्नित किया है, उसमे साफ़ देखा जा सकता की सहदेव दिरदो को गाड़ी गिफ्ट में मिल रही है, लेकिन यह बात पूरी तरह से गलत है। फिलहाल के लिए उनका गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है, उनकी तारीफ हर तरफ हो रही है। उन्होंने कहा कि वह एक सिंगर बनना चाहते हैं। बता दें कि सहदेव दिर्दो के इस गाने को छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने सूना और यह गाना सुनते ही वह सहदेव उनके मुरीद हो गए। ऐसे में मंत्री बघेल ने सहदेव से मुलाकात की और उनका गाना सुना। मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा कि बचपन का प्यार… वाह। बादशाह के साथ सहदेव अब इस गाने में 11 अगस्त को नाचते दिखेंगे बता दें की गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

ऐसे में इस गाने में आस्था गिल भी मौजूद है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि सहदेव के घर पर ना टीवी है, ना मोबाइल है। इसके बावजूद सहदेव ने यह गाना दूसरे के मोबाइल पर सुनकर याद कर लिया। बता दें कि उन्होंने यह गाना 26 जनवरी पर गाने के लिए याद किया था। ऐसे में उनके टीचर ने उनको यह गाना गाते हुए वीडियो बना लिया और उसको इंटरनेट पर डाल दिया। उनका यह गाना इंटरनेट पर बवाल मचाए हुए है।