किस्मत! पंचर बनाने वाला निकला करोड़पति – 7 करोड़ की प्रॉपर्टी, लग्जरी लाइफस्टाइल से खुली पोल, जानें – पूरा खेल..

punchar wala niklaa crorepati

डेस्क : “हुनर” सड़कों पर तमाशा करता है और “किस्मत” महलों में राज करती है! यह शायरी हम आप लोगों को इसलिए सुना रहे हैं क्योंकि ऐसा ही एक ताजा मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आखिर पंचर बनाने वाला व्यक्ति करोड़पति कैसे हो सकता है? अगर आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं।

दरअसल, यूपी के बरेली में पुलिस को एक ऐसा मामला मिला जिसे सुनकर कई लोग भरोसा नहीं कर पाए। लेकिन ये सच था। मामला कुछ ऐसा था कि बरेली में टायर पंचर बनाने वाला एक शख्स करोड़पति है। पंचर वाले के रॉयल अंदाज की खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। यह करोड़पति शख्स अनपढ़ था। जब जांच शुरू हुई तो उसके आलीशान बंगले को देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। आखिर किसी पंचार बनाने वाले पर इतना पैसा कैसे हो सकता है। लेकिन जब पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि अपराधी स्मैक ड्रग्स का अवैध धंधा कर रहा था जिससे उसकी इतनी मोटी कमाई हो रही थी।

आपको बता दे की पंचर वाले ने स्मैक का धंधा करके शोरूम, आलीशान कोठी सब खड़ा कर लिया था। ये सब मिलाकर उसके पास करीब 7 करोड़ की प्रॉपर्टी थी। आरोपी इस्लाम खान अनपढ़ और बेराजगार था। उसने बरेली में ही दिल्ली-लखनऊ हाइवे के किनारे टायर पंचर बनाने के लिए एक खोखा (गुमटी) रख लिया था। इस काम से होने वाली थोड़ी-बहुत पैसे से उसके घर का गुजारा होने लगा था। इसी दौरान इस्लाम स्मैक के कुख्यात तस्कर नन्हे लंगड़ा के संपर्क में आ गया। फिर वह पंचर दुकान की आड़ में नन्हे लंगड़ा के लिए ड्रग और स्मैक तस्करी करने लगा।