दूल्हा-दुल्हन पर कहीं फेंका जाता है कीचड़, कहीं काली स्याही तो कहीं टमाटर, जानिए शादी की अजीब परंपराएं

दुनिया विविधताओं से भरा पड़ा है। अलग अलग देश में अलग अलग तरह की रीति रिवाज होती है। इसीलिए एक कहावत भी है जैसा देश वैसा भेष।

आज आपको हम देश दुनिया में मौजूद शादियों के रस्म के बारे में बताने जा रहा हूं। ये रस्म इतने अजीबोगरीब हैं कि आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे। खैर लोगों का मानना है कि इन रस्मों को निभाने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

जर्मनी जर्मनी में माहौल को खुशनुमा एवं मस्तीभरा बनाने के लिए नवविवाहित जोड़े से लकड़ी कटवाया जाता है। दूल्हा दुल्हन को लकड़ी के 2 हिस्से काटना पड़ता है। दूसरा रस्म ये है कि सारे रिश्तेदार चीनी मिट्टी के बर्तन तोड़ते हैं और अगले दिन नवविवाहित दंपति को उसको साफ करना होता है।

भारत उत्तर प्रदेश के सरसौल में दुल्हन के परिवार वाले दूल्हे एवं बारातियों का स्वागत टमाटर फेंक कर करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, गुलाब की पंखुड़ियों के बजाय टमाटर फेंककर स्वागत करने से शादी का रिश्ता गहरा, आनंदमय एवं प्रेमपूर्ण होता है।

स्कॉटलैंड इस देश में शादी से पहले दूल्हा दुल्हन को एक अजीबोगरीब रस्म से गुजरना पड़ता है जिसका नाम है ब्लैकनिंग। इस रस्म में शादी के बंधन में बंधने जा रही युगल पर अंडा, काली स्याही, सड़ा खाना, कचरा, आटा जैसी सामग्री फेंकी जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, शादी सिर्फ सुखद अहसास ही नहीं बल्कि मुश्किलों से भरा सफर भी है। इसीलिए इस रस्म को निभाया जाता है।

वेनेजुएला वेनेजुएला की शादी में दूल्हा दुल्हन शादी समारोह से बिना किसी को बताएं गायब हो जाते हैं। इस देश के शादी समारोह में सिर्फ आपको मेहमान नजर आएंगे।

क्यूबा अमूमन आपको शादी समारोह में नाच गान करते हुए लोग मिल जाएंगे। लेकिन इस देश में दुल्हन के साथ डांस करने के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। दरअसल जो भी व्यक्ति दुल्हन के साथ डांस करना चाहता है उसको दुल्हन के ड्रेस पर पैसे चिपकाने होते हैं।