डेस्क : हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार की प्राइवेसी को लेकर चिंता व्यक्त की थी। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि हमें निजता का अधिकार है, जिसके चलते वह चाहती हैं की उनकी परिवार की प्राइवेसी ख़त्म न हो।
उन्होंने सभी लोगों से गुहार लगाई थी कि वह उनके परिवार में रह रहे लोग और खासकर उनके बच्चों का नाम इस मामले से ना जोड़ें। हाल ही में उनके बेटे विआन के इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। शिल्पा शेट्टी ने सभी तस्वीरों में अपने बेटे को गले से लगा रखा है। एक तस्वीर में वह अपने बेटे को किस करती दिख रही हैं। इनमें से किसी भी तस्वीर पर कैप्शन नहीं डाला गया है लेकिन तस्वीर पर साफ़ देखा जा सकता है की वह अपनी फैमिली के साथ काफी कनेक्टेड हैं।
इन सभी तस्वीरों में शिल्पा के चाहने वाले खूब कमेंट कर रहें हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने पुराने पोस्ट में लिखा था की वह पोर्न के मामले में पूरी तरह से चुप रहेंगी। जो भी कानून की प्रक्रिया होगी उसको भी पूरी तरह से निभाएंगी। उनको कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। शिल्पा शेट्टी के व्यवसाई पति राज कुंद्रा इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज को 19 जुलाई को रात उनके घर से पकड़ा था। अश्लील फिल्म के मामले पर पहले पुलिस ने सबूत इकठ्ठा किए और उसके बाद एक एक कर जो भी अश्लील फिल्म निर्माण से जुड़े लोग थे उनको धर लिया।