OMG! घर की बालकनी में कपड़े सुखाने पर लगेगा पुरे 21,000 रुपये का जुर्माना- जानिए क्यों

डेस्क : आए दिन सोशल मीडिया पर एक से एक घटना सामने आती रहती है। कुछ ऐसे ही खबर सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी। दरअसल, यह खबर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates- UAE) की है। जहां UAE की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) में एक अलग तरह का फरमान जारी किया गया है।

यहां बालकनी में कपड़े सुखाने या कपड़े को पसारने के लिए मना हो गया है। अगर कोई अपना कपड़ा बालकनी में सुखाते हैं तो उसके ऊपर फाइन लगेगा। जबकि हमारे भारत देश में अधिकांश लोग अपने कपड़े को अपने बालकनी में ही सुखाते हैं। बालकनी में कपड़े सुखाने के दौरान पकड़े जाने पर उसे ₹21000 का जुर्माना भरना होगा आपको बता दें कि UEA की राजधानी आबू में प्रशासन ने निवासियों को अपार्टमेंट की बालकनी और खिड़कियों या रेलिंग से कपड़े लटकाने के लिए मना किए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बालकनी में कपड़े सुखाने से देश की खूबसूरती दिनों दिन बिगड़ रही है इसीलिए अबू धाबी की खूबसूरती बनाए रखने के लिए यह नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है यह नियम सबके लिए है सबको इसका पालन करना चाहिए। अबू धाबी नगर निगम (Abu Dhabi Municipal Corporation) ने कहा है कि इस अभियान का मकसद यह है कि शहर की खूबसूरती बनी रहे। अबू धाबी नगर निगम ने एक बयान जारी कर कहा है कि कपड़े धोने और सुखाने के लिए आधुनिक लॉन्ड्री ड्राइंग तकनीकी का इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रॉनिक क्लोथ ड्रायर और कपड़े सुखाने वाले रैक का उपयोग करें। सीधे सड़क से दिखने वाले बालकनी में कपड़े न धोएं और न ही सुखाएं।