डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री मानों बबालों की इंडस्ट्री बन गयी हो। राजकुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का मामला थमा नहीं था कि इस वक्त मशहूर सिंगर व रैपर हनी सिंह चर्चा का विषय बन गए हैं। हनी सिंह को लेकर बॉलीवुड जगत से अब एक नया मामला सामने आया है। बॉलीवुड के रैपर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह की पत्नी ने उनके ऊपर मारपीट और घरेलु हिंसा का आरोप लगाया है।
बता दें कि उनकी पत्नी ने हनी सिंह को लेकर बड़े – बड़े खुलासे किए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। हनी सिंह की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। ऐसे में इस आरोप के चलते हनी सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दर्ज किया गया है और हनी सिंह को तुरंत कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा गया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी का कहना है कि हनी सिंह उनके साथ मारपीट करते थे और उनको टॉर्चर करते थे। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह का असली नाम हरदेश सिंह है। शालिनी ने बताया कि हनीमून के वक्त से ही हनी सिंह उन पर टॉर्चर कर रहे थे। उन्होंने कई बार उनको मारा पीटा है। उनके बाहर भी महिलाओं के साथ शारीरिक सम्बंध हैं।जब भी सिंगिंग का लाइव कॉन्सर्ट होता था तो हनी सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे। और उसके बाद उन्हें कंसर्ट में ले जाते थे।
बता दें कि हाल ही में दोनों ने अपने 10वीं एनिवर्सरी मनाई है। दोनों की शादी 23 जनवरी 2011 को हुई थी। शालिनी का कहना है कि हनी सिंह और भी औरतों के साथ हमबिस्तर होते हैं। वह अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते हैं क्योंकि उन्होंने कहा कि मेरी किस्मत हीरे की अंगूठी पहनने से नहीं बनी है। बता दे की यह रिश्ता हनी सिंह ने 3 साल तक छुपा के रखा था। ऐसे में 2014 के बाद हनी सिंह ने अपनी पत्नी को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था, हनी सिंह के फेमस गाने लुंगी डांस, डोपशोप और ब्राउन रंग रातोंरात फेमस हो गए थे।