गजब! महज 10 रुपए के स्टांप पर यहाँ 1 साल के लिए किराए पर मिलती है बीबी, जानिए – क्या है पूरी प्रक्रिया..

डेस्क : क्या आपने किराए पर बीबी यानी पत्नी को मिलते सुना है। अब सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होता होगा। तो आपको बतादें कि मध्यप्रदेश के एक जिले शिवपुरी में यह कुप्रथा आज तक चल रही है। इसके लिए इस गांव में प्रत्येक वर्ष मेला लगाए जाते हैं। जहां दूर दूर के लोग लड़कियों को लेने आते हैं। इस मेले में लड़कियों किराये पर देने के लिए सजाया जाता है। किराए के लिए समय अवधि तय किए जाते हैं। जैसे कि किसी को एक साल के लिए अपने साथ ले जाना हो तो वो साल भर बाद वापस अपनी किराये की बीबी को छोड़ जाएगा।

चाल-ढाल और सुंदरता पर तय होती है कीमत : इस गांव में लड़कियों की सजी मंडी से लोग किराए पर लड़कियों को लेने आते हैं। यहां सभी लड़कियों की अलग-अलग कीमत तय है। किसी का 15 हजार तो किसी का किराया 50 हजार से ज्यादा भी लगाया जाता है। इस मेले में लड़कियों या महिलाओं की चाल-ढाल और रंग-रूप से कीमत तय किया जाता है। हालांकि अब प्रशासन के डर से छुप-छुपा कर मंडी सजती है। लेकिन चल आज भी रही है। बतादें कि इस मंडी में लड़कियों केमाता-पिता अपनी खुशी से किसी अन्य पुरुष को किराए पर देते हैं। जिनमें कुंवारी लड़कियों से लेकर किसी की पत्नी या बहु भी हो सकती है।

लड़कियों को ले जाने से पहले होता है एग्रीमेंट : मालूम हो कि लड़कियों को किराए पर देने से पहले तय समय का एग्रीमेंट भी किया जाता है। बाकायदा 10 रुपये से 100 रुपये तक के स्टाम्प पर दोनों पक्षों का हस्ताक्षर किया जाता है। इस एग्रीमेंट पर कई शर्तों को अंकित किया जाता है। इसके बाद पुरुष अपने साथ किराए की पत्नी को ले जा सकता है। एक बात और हैरान कर देने वाली है कि किराए की लड़की के साथ शादी करना जरूरी नहीं है। केवल तय समय पर लड़कियों को वापस कर देना होता है।