डेस्क : देश का हर शहर ट्रैफिक की समस्या से परेशान है। इसे व्यवस्थित करने के लिए फुट ओवर ब्रिज, फ्लाई ओवर ब्रिज और पैदल वालों की लिए फुटपाथ बनाए गए हैं। ताकि जाम की स्थिति ना बने। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो देख आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल सड़क के बीचों बीच फुट ओवर ब्रिज बनाए जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को सड़क पर लगे जाम में रोड पर करने में आसान हो। लेकिन एक ऑटो वाले ने तो कमाल ही कर दिया।
सड़क पर लगा जाम तो ऑटो फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ा दिया, दिल्ली के हमदर्द नगर का वीडियो है 😄 pic.twitter.com/NELJ66YwWu
— Shalini kumawat ( हिन्द की नारी ) (@ShaliniKumawat0) September 4, 2023
दिल्ली में ट्रैफिक जाम से परेशान एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑटो वाले के कारनामे को साफ देखा जा सकता है। आपने कई बार जाम के चलते बाइक वालों को फुटपाथ से गुजरते देखा होगा। लेकिन इस ऑटो वाले ने तो सारी हदें पार कर दी। इससे जाम से आपने आप को बचाने के लिए फुट ओवर ब्रिज पर ऑटो को चढ़ा दी। इस कारनामे को देख लोग हैरान थे। किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वोरल हो रहा है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला दिल्ली के हमदर्द नगर इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो को सीढ़ियों से फुट ओवर ब्रिज तक ले जाता है। फिर वह बड़े आराम से पुल पार कर लेता है। इसी बीच एक शख्स पैदल चलते हुए ऑटो में घुसता भी नजर आ रहा है। यह देखकर आस-पास खड़े लोग हैरान रह जाते हैं।