शिल्पा शेट्टी के लिए ‘सुपर डांसर’ 4 के सभी दरवाजे हुए बंद? करिश्मा कपूर के बाद अब रितेश और जेनेलिया देशमुख होंगे जज

डेस्क : जब से राज कुंद्रा का अश्लील फिल्म निर्माण का मामला सामने आया है तब से बॉलीवुड जगत के लोग उनकी खूब चर्चा कर रहे हैं। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐस में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी बतौर जज बनकर सुपर डांसर में आया करती थी लेकिन बीते शो में उनकी जगह करिश्मा कपूर ने ले ली है। अब आने वाले समय में जेनेलिया और उनके पति रितेश देशमुख शिल्पा शेट्टी की जगह बैठेंगे। इससे साफ़ जाहिर होता है की आने वाले समय में शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

रितेश और जेनिलिया को यह शो देखना पसंद है। जब इनसे पुछा गया की क्या आप यह शो को जज करना चाहते हैं तो उन्होंने जल्द हाँ कर दी। उन्होंने बताया की हमें यह शो देखना खूब पसंद है। बता दें की सुपर डांसर की शूटिंग होने वाली है, जिसमें यह जोड़ी कई लेटेस्ट गानों पर थिरकती नजर आएगी। आने वाले समय में हमें इस शो पर दोनों के डांस का तड़का देखने को मिलेगा। शिल्पा शेट्टी के जीवन में आए भूचाल की वजह से वह बीते कई दिनों से घर के बाहर नहीं गईं है और सोनी का शो चलाने वालों से किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई है।

उम्मीद लगाई जा रही है की इस सीज़न तक शिल्पा शेट्टी नहीं आ पाएंगी। वहीँ दूसरी तरफ शो की मांग को देखते हुए जज की कुर्सी को खाली नहीं किया जा सकता है। ऐसे में फिलहाल जज की कुर्सी पर अंतरिम समय के लिए अलग-अलग बॉलीवुड जगत के लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। जिस तरह शो पर शिल्पा शेट्टी अपने जलवे बिखेरती थी, उसी प्रकार बाकी जज भी शिल्पा का अंदाज़कॉपी करते नजर आते हैं। पिछले हफ्ते सीढ़ी पर चढ़कर करिश्मा कपूर ने सभी कंटेस्टेंट्स को ग्रैंड सैलूट दिया था।