छठे दिन के नामांकन को लेकर प्रखंड के सामने के मुख्य मार्ग पर उमरा जन सैलाव

तेघड़ा(बेगूसराय) : शुक्रवार को तेघरा नगर परिषद क्षेत्र के नामांकन के छठे दिन नगर परिषद क्षेत्र से मुख्य पार्षद के पद पर निवर्तमान उप मुख्य पार्षद सह व्यवसायिक संघ के सचिव सुरेश रौशन की धर्मपत्नी नीलम देवी एवं उप मुख्य पार्षद स्वर्गीय आसमा खातून व निवर्तमान वार्ड पार्षद महबूब आलम उर्फ कारी मुखिया की पुत्रवधू जीतन प्रवीणके ने अपना नाम निर्देशन का पर्चा निर्वाचि पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं डीसीएलआर अविनाश कुणाल तथा सहायक निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे के समक्ष दाखिल किया।

सैकड़ों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे एवं जुलूस में जूटे जनसैलाब से प्रखंड मुख्यालय के सामने की मार्ग का नजारा मेला के रूप में तब्दील हो गया । वही नामनिर्देशन पर्चा दाखिल करने के बाद उनके समर्थन में आए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं व्यवसायिक तथा उनके समर्थकों ने फूल माला से स्वागत करते हुए दोनों प्रत्याशियों का सम्मान किया।

मौके पर निवर्तमान उप मुख्य पार्षद सह व्यवसायिक संघ के सचिव सुरेश रौशन, निवर्तमान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि महबूब आलम उर्फ कारी मुखिया महिला नेत्री रुचि सिंह,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कुमार, राजेश कुमार उर्फ श्रवन ,सरोज पासवान, नगर अध्यक्ष रामबाबू साह, नगर उपाध्यक्ष रणधीर मिश्रा, व्यवसायिक संघ के सुशील केजरीवाल एवं मीनू अग्रवाल, अरुण साह, ब्रजकिशोर चौधरी, भवेश कुमार सिंह,जीवेश कुमार सिंह , रामचरित्र सिंह, के अलावे भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वही मुख्य पार्षद पद पर मंजूषा देवी एवं शालिनी देवी तथा उप मुख्य पार्षद पद के लिए नसीमा खातून ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया।