दिवंगत जदयू पंचायत अध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि

तेघरा (बेगूसराय) तेघरा प्रखंड अंतर्गत पकठौल पंचायत के किरतौल निवासी जदयू के पंचायत अध्यक्ष स्मृति शेष रामदेव महतो की स्मृति में उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार ने की। मौके पर उपस्थित पूर्व एमएलसी सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामबदन राय, जिलाध्यक्ष रुदल राय, उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह ने संयुक्त रूप से उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

पूर्व एमएलसी राम मदन राय ने कहा कि रामदेव बाबू हमेशा सामाजिक समरसता को बनाए रखने एवं पार्टी हित के लिए हर हमेशा संघर्षरत रहे इनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वही जिलाध्यक्ष रुदल राय ने ने कहा कि रामदेव महतो जदयू के समर्पित कार्यकर्ता में एक थे इनकी कमी हर हमेशा पार्टी को खलती रहेगी। मौके पर उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार ,उपाध्यक्ष अविनाश कुमार

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह भाषो, सरपंच प्रमोद चौरसिया, हीरालाल महतो, हीरालाल ताती, सरवर आजाद, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, रंजीत कुमार सहनी, प्रभारी पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार , शंभू पंडित, अरविंद महतो, संजय साह, पंचायत समिति सदस्य बिंदु देवी, रामप्रीत महतो ,अरविंद कुमार ,राजेश कुमार उर्फ बुलाय चौधरी के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे