तेघरा : जनादेश से विश्वासघात के विरोध में धरना प्रदर्शन

तेघरा (बेगूसराय) प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को जनादेश से विश्वासघात के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तेघरा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन मे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह सेवानिवृत्त डीएसपी सुनील कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता के हित में नहीं है महागठबंधन की सरकार अभी से ही लूट खसोट मचने लगा है।

सुशासन बाबू जिस आधार पर राजद से नाता तोड़ा था वह कहा गया इनका जीरो टॉलरेंस बिहार की जनता सब कुछ समझ चुकी है आने वाले दिनों में सत्ता में बने रहने वाले को उखाड़ फेंकने का काम किया जायेगा। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक राय ने की ।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केशव शांडिल ने कहा कि पलटू कुमार पर भरोसा करना विश्वासघात है। नीतीश कुमार ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार, राजेश कुमार गुड्डू, पवन ठाकुर, सरोज कुमार ,विवेक गौतम, उग्र नारायण पंडित,शालिनी देवी एवं सुधा देवी के अलावे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे