तेघरा (बेगूसराय) कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष में तेघरा में आजादी गौरव यात्रा निकाली। तेघरा सहित तेघरा अनुमंडल के कार्यकर्ताओं ने आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर आजादी गौरव यात्रा निकाली इस यात्रा की शुरुआत प्रखंड के पिढ़ौली ग्राम अवस्थित शहीद सुमंत स्मारक से इसकी शुरुआत की गई दुलारपुर मठ, रघुनंदनपुर, अनुमंडल मुख्यालय, तेघरा बाजार, भ्रमण करते हुए बरौनी के भक्ति योग पुस्तकालय में इसकी समापन की गई।कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष साजन सिंह ने कहा कि देश आजाद हुए 75 वर्ष हो रही है पार्टी इस अवसर पर आजादी गौरव यात्रा निकाल रही है बेगूसराय में 75 किलोमीटर की यात्रा के तहत आज तेघरा अनुमंडल में 15 किलोमीटर की यात्रा तय की जाएगी। युवा कॉन्ग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रसाद गरीबदास ने बताया कि कांग्रेस देश और देश की आजादी बचाने के दृढ़ निश्चय के साथ गौरव यात्रा निकाल रही है ताकि देश के लिए शहीदों के त्याग और बलिदान की गाथा को गौरवान्वित किया जा सके। मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष चुन चुन राय ने अपने संबोधन में कहा कि देश में महंगाई ,बेरोजगारी के साथ ही कानून व्यवस्था की खस्ती हालत बढ़ते भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या से आज लोगों का बीजेपी से मोहभंग हो गया है।
ऐसी शासन में निरीह जनता कराह रही है। मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशि शेखर राय, प्रदेश महिला सेवा दल की अध्यक्ष रुचि सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रूबी शर्मा, डॉक्टर के के राय, रत्नेश कुमार उर्फ तटुल्लू, नारायण सिंह, राजेंद्र पासवान, रामविलास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, बालेश्वर महतो, राजेश कुमार उर्फ श्रवन, सरोज कुमार पासवान, रणधीर कुमार मिश्रा, अताउर रहमान, सुरेंद्र सिंह, श्याम किशोर राय, मुन्ना सिंह, सुबोध सिंह, राजीव रंजन सिंह, रौशन कुमार, जिवेश सिंह, भवेश सिंह के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए