राष्ट्रीय नाई महासभा की संयुक्त विस्तारित बैठक में लिए गए कई निर्णय

तेघड़ा (बेगूसराय) राष्ट्रीय नाई महासभा जिला इकाई बेगूसराय के आह्वान पर बेगूसराय कपासिया अवस्थित राम शाखा मध्य विद्यालय के परिसर में शनिवार को बेगूसराय जिले के सभी प्रखंड के सैलून समिति के पदाधिकारी, नगर निगम सैलून समिति के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष व सचिव के साथ ही जिला कमेटी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में पिछले दिन संपन्न हुए जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह की समीक्षा, जिले के सैलून दुकानों की सप्ताहिक बंदी , सभी सैलूनों के लिए रेट बोर्ड का निर्धारण, प्रखंड स्तर पर प्रखंड कमेटी को सशक्त बनाने हेतु पुनर्गठन, सांगठनिक मजबूती प्रदान करने के अलावे जिला सम्मेलन में निर्धारित किए गए कार्य योजनाओं को प्रखंड व पंचायत स्तर पर लागू करने आदि एजेंटों पर विस्तार से गहन मंथन की गई साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने कहां की इस समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कृति, धार्मिक विकास, राजनीति मे भागीदारी, सम्बैधानिक अधिकार के साथ ही अनुसूचित जाति में शामिल होना अनिवार्य होगा।

इसके लिए सांगठनिक स्तर पर मजबूती बहुत जरूरी है जब तक हम संगठित नही होंगे हमारा समाज का विकास नही हो सकता और न ही संवैधानिक अधिकार मिल सकता है।जरूरत है संगठन को मजबूत बनाने की। राज्य प्रतिनिधि मथुरा ठाकुर एवं मार्गदर्शक मंडल के रामोतार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन हमारी जाति के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है।समाज में अनेको जातियों के बीच हमारी नाई जाति काफी पिछड़ा हुआ है।

जाति के विकास व बच्चों की भविष्य के लिए शिक्षित और संगठित होना बहुत ही जरूरी है। मौके पर जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुन टुन ठाकुर, उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर व मिथिलेश ठाकुर, नगर निगम सैलून के जिलाध्यक्ष राम कुमार ठाकुर, के अलावे विभिन्न प्रखंडों के सैलून समिति के पदाधिकारी, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।