गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की गयी जान

तेघड़ा ( अनंत कुमार ) : इस वक्त की एक बड़ी खबर तेघड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति की जान गंगा नदी में डूबने के कारण चली गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की पहचान तेघड़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 बजलपूरा गांव के निवासी 60 वर्षीय सोनेलाल सिंह के रूप में हुई है।

गंगा नदी में नहाने की क्रम में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगभग 10 बजे अपने घर के ही बगल में गंगा नहाने गंगा घाट गए थे। अधिक पानी में चले जाने के कारण वह डूब गए। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के प्रयाश से उसे निकाला पानी से निकाला गया।हालांकि कुछ देर के बाद तेघड़ा थाना अध्यक्ष हिमांशु सिंह घटनास्थल पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया। मृतक सोनेलाल सिंह के दो पुत्र हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।