रौशन हत्या मामले में आकाश साह को पुलिस ने किया गिरफतार

मंसूरचक (बेगूसराय) स्थानीय पुलिस ने हत्या के मामले के फरार प्राथमिकी अभियुक्त को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ के बाद मंसूरचक अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आकाश साह के रूप में हुई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि समसा एक पंचायत के वार्ड संख्या 5 में गोली मारकर 22 वर्षीय रौशन की हत्या को गोली मार कर हत्या कर दिया था। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के प्राथमिकी अभियुक्तों में से अभिनव कुमार , निखिल कुमार उर्फ जगमोहन ,सत्यम कुमार ने मामला दर्ज करते ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से ही आकाश साह आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया गया। लेकिन घटना के बाद से वार्ड 10 निवासी आकाश साह फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर कुमार व ए एस आई धनंजय पाण्डेय,ए एस आई निर्मल कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह गुप्त छापेमारी कर फाटक चौक से आकाश साह को गिरफ्तार कर लिया।