बेगूसराय में भी चुनावी माहौल बनने लगा है, कांग्रेस पार्टी की डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू

मंसूरचक : बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार रविवार को बछवाङा विधानसभा अंतर्गत मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत में सदस्यता अभियान का शुभारंभ बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीब दास जी के नेतृत्व में किया गया है। जिसके बाद करीब दो सौ युवाओं ने कांग्रेस पार्टी के विचारधारा तथा गरीबदास जी के व्यवहारों एवं क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर डिजिटल सदस्यता ग्रहण किया।

इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीब दास ने बताया कि बछवाङा विधानसभा में लगभग पचास हजार डिजिटल सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी शुभारंभ आज से किया गया है। सभी नए सदस्यो को गरीबदास के द्वारा चादर एवं माला से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मंसूरचक प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बालेश्वर महतो, उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, कांग्रेस नेता राम कुमार चौधरी, राजाजी,पैक्स अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पूर्व मुखिया अमीनउद्दीन,पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार राजदेव पासवान,राजीव कुमार, मो नईम, सुनील कुमार, राहुल कुमार,रामसेवक साह,रौशन कुमार सहित लड़ी संख्या में युवा साथी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।