थाना परिसर मे भूमि संबंधित मामलों को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन

तेघरा (बेगूसराय) तेघरा थाना परिसर में भूमि से संबंधित विवादित मामलों के निपटारे को लेकर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अंचल क्षेत्र के कई गांव से फरियादी जनता दरबार में पहुंचे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल राजस्व पदाधिकारी सह अंचल निरीक्षक रश्मि कुमारी ने की।

जहां मौके पर उपस्थित तेघरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं राजस्व कर्मचारी सुभाष कुमार तथा राजस्व कर्मचारी संगीता लोमस की मौजूदगी में नए 4 मामले एवं पूर्ववत चल रहे 9 मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व से चल आ रहे 2 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. बाकी 11 मामले आगामी जनता दरबार के लिए तामिल किया गया।

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि साधारण भूमि से संबंधित मामला का आसानी से निष्पादन किया जा सकता है. इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ी उदारता व ईमानदारी दिखाने की जरूरत है। प्रशासन की कोशिश है कि छोटी-छोटी भूमि विवादों का निपटारा कर दिया जाए ताकि भविष्य में यह लड़ाई झगड़ा का वजह ना बन सके। आयोजित जनता दरबार का लोगों को लाभ उठाना चाहिए।