सदस्यता अभियान के साथ ही सांगठनिक ढांचे को पुनर्गठन में जुटी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

तेघरा (बेगूसराय) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार के नेतृत्व में पार्टी की सांगठनिक ढांचा के पुनर्गठन एवं हर स्तर पर सदस्यता अभियान की प्रक्रिया जोर शोर से चलाई जा रही है। इसी क्रम में पूर्व से गठित एससी – एसटी प्रकोष्ठ के सांगठनिक ढांचा को मजबूती प्रदान करने हेतु शनिवार को नावकोठी प्रखंड अंतर्गत, पूर्वी पहसारा पंचायत के वार्ड संख्या 2 अवस्थित देवरा सामुदायिक भवन के परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय बैठक जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार की अध्यक्षता में हुई।

क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति में देवरा पूर्वी पहसारा निवासी रामविलास सदा को जिला कार्यकारिणी सदस्य सह एससी – एसटी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि सांगठनिक ढांचा का पुनर्गठन एवं अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा तथा एससी – एसटी प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करने के साथ ही भारी संख्या में सदस्यता अभियान बेगूसराय में चलाई जा रही है जिला प्रकोष्ठ के नीचे के क्रम में ब्लॉक और बूथ स्तर तक इसका सांगठनिक विस्तार किया जा रहा है।

इन तीनों प्रकोष्ठ समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने तथा सरकार की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से इन समाज को लाभान्वित करने का बड़ा माध्यम होगा। ये तीनों समाज के साथ ही अन्य समुदाय हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के उत्थान में बड़ी भूमिका निभाते आ रही है।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुदेव सदा ने बताया कि पार्टी 7 साल के अपने कार्यकाल में हम सारे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पार्टी संस्थापक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन के प्रति पूर्ण आस्था और विश्वास कायम है।

अपने संबोधन में जिला प्रवक्ता माधव कुमार ने कहा कि पार्टी संस्थापक आदरणीय जीतन राम मांझी का भी सपना है सब का इरादा नेक हो। देश के गरीबों एक हो। आज आवश्यकता है इनके विचारधारा को अपनाकर शोषित और वंचित समाज के अंतिम पायदान के लोगों को समाज के मुख्यधारा से जोड़कर इनके जीवन स्तर को ऊंचाई तक पहुंचाने में सभी साथी अपनी भूमिका तालाशे।

मौके पर जिला महासचिव दर्शन चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार, तेघरा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार महतो, रामविलास सदा, बालेश्वर सदा, कामेश्वर चौधरी, भूषण पासवान के अलावे भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे