बाढ़ से घिरे हुए लोगों के बीच हेमंत कुमार ने पहुंचाया राशन

तेघड़ा (अनंत कुमार) : फिलवक्त तेघड़ा विधानसभा तीन तरफ से बाढ़ की पानी से घिरा हुआ है। जिसमें एक तरफ गंगा व दो तरफ बलान नदी का पानी फैला हुआ है। जिसके कारण वहां रहने वाले व्यक्ति के जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गए हैं और जान-माल जलमग्न हो गए है। उनके सामने दो वक्त का भोजन भी नहीं बचा है पहले से करोना की मार झेल रहे ये लोग इस बाढ़ की विभीषिका में त्रस्त है।

इसी बीच उन लोगों के पास राशन लेकर पहुंचे समाजसेवी वह तेघडा प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष हेमंत कुमार ,जहां उन्होंने आलापुर ,चिल्हाय, अंबा में घूम- घूम कर बाढ़ प्रभावित लोगों को कच्चा राशन मुहैया करवाय और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी किया। राशन में चूड़ा मीठा, नमकीन ,बिस्किट, ब्रेड तथा दर्द की कुछ गोली और बुखार की गोली थी। लगभग 500 घरों के लोगों को हेमंत कुमार शर्मा ने नाव से घूमकर राशन पहुंचाया साथ ही उन्होंने अधिकारियों से भी बात किया की आलापुर कब्रिस्तान के पास बलान नदी का पानी बांध के ऊपर से बह रहा है ।जिसे अभिलंब रोकने की कोशिश की जाए।उनके साथ विधान पार्षद सदस्य जनार्दन यादव ,पूर्व मुखिया भोला सिंह , भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के नेता प्रिंस कुमार ,डॉ0 अलीअकबर, रौशन पाठक, राम उदगार पासवान, प्रीतम कुमार, मुरारी कुमार सिंह ,संतोष राय ,अमोद कुमार सिंह, अनंत कुमार , संतोष चौधरी, सोनू कुमार, मिंकू जी, विक्की कुमार व अन्य थे।