पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का 78 वां जन्मदिन मनाया गया

तेघरा ( बेगूसराय) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा( सेक्युलर ) के संस्थापक सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिन जीरोमाइल अवस्थित जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने किया। मौके पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि आदरणीय जीतन राम मांझी जी छात्र जीवन से ही मुखर रहे हें हमारे नेता हम सभी के गौरव और आदर्श हें। जिला प्रवक्ता माधव कुमार ने कहा कि हमें अपने नेता पर गर्व है आज भी गरीब गुरवों की आवाज , हक और अधिकार की बात सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहे हें।

जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि बिहार के 9 महीने के मुख्यमंत्री काल में आम आवाम, किसान मजदूर , गरीब गुरबों एवं संविदा कर्मियों के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिसका लाभ आज भी बिहार वासियों को मिल रहा है। जिला महासचिव दर्शन चौधरी ने कहा कि उनका जन्मदिन सभी स्तरों पर भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम, तेघरा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश महतो, छात्र नेता राजकुमार, संजीव कुमार के अलावे अन्य लोग शामिल हुए।