डॉ प्रवीण कुमार ने बिहार सरकार के विधि मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद को दी बधाई

तेघरा (बेगूसराय) शुक्रवार की सुबह सर्किट हाउस बेगूसराय में बिहार सरकार के विधी कानून मंत्री सह बेगूसराय प्रभारी मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद से जिला के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन सह प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू (चिकित्सा प्रकोष्ठ) के डॉक्टर प्रवीण कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

साथ ही गंगा के तटीय इलाके तेघड़ा, बछवारा ,बरौनी ,मटिहानी, बलिया एवं साहेबपुर कमाल अंचलों के करीब दर्जनों से अधिक बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सरकारी राहत पहुंचाने के साथ ही सुखाड़ प्रभावित क्षेत्र में किसानों को फसल की छाती पूर्ति की लाभ दिलाने एवं कई समस्याओं से संबंधित प्रभारी मंत्री को अवगत करवाया।\

मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा,विधायक राजवंशी महतो, युवा जदयू नेता पुष्कर कुमार उर्फ धर्मराज सिंह ,आरजेडी जिलाध्यक्ष मोहित यादव, सूजा मुखिया त्रिभुवन राय एवम अन्य महागठबंधन के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त अवसर पर उन्हें बुके और चादर भेंट कर उनका स्वागत किया गया।