भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति द्वारा अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन धरना

तेघड़ा (बेगूसराय) भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति के बैनर तले जन समस्या से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को तेधड़ा अनुमंडल मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन के साथ ही अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार भारती की अध्यक्षता में शुरू हुई।

प्रदर्शन में भाग ले रहे लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव भारती ने बताया कि अनुमंडल प्रशासन से लेकर ब्लॉक प्रशासन और थाना प्रशासन केवल जनता की समस्याओं का टालमटोल करते आ रही है जनता की जन समस्याओं पर कोई पदाधिकारी गंभीर नहीं हें। साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली स्मार्ट मीटर जो लगाई गई है उसके बिजली बिल के रूप में बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं के साथ दोहन किया जा रहा है, बरौनी स्टैंड के मनमानी की वजह से बरौनी जंक्शन परी क्षेत्र में छोटे-मोटे वाहन वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

साथ ही ई रिक्शा वालों से अवैध वसूली का तांडव किया जा रहा है जिसको लेकर ई रिक्शा वाले अब ई रिक्शा चालक की परेशानी बढ़ती जा रही है साथ ही तेघरा और बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं होने से नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा निपनियां गुप्ता बांध पर विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था के लिए प्रशासन कोई ठोस पहल नहीं निकाल रही है इन तमाम जन समस्याओं को लेकर भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति मजबूर होकर आज आंदोलन की रास्ता को अख्तियार किया है। उन्होंने बताया कि जब तक इसका स्थाई निदान नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ रहेगी उक्त अवसर पर धरना-प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं