डॉ प्रवीण कुमार को जदयू प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बनने पर बधाई

अशोक कुमार ठाकुर, तेघरा ( बेगूसराय) बिहार जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एलबीसी सिंह के द्वारा बेगूसराय के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार आर्थोपेडिक सर्जन विष्णु ट्रामा सेंटर सुभाष चौक बेगूसराय को बिहार जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र हस्त गत करने को लेकर बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं के बीच काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है।

मनोनीत होने के बाद डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बेगूसराय जिला के कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है स्वस्थ एवं विकसित बिहार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिहार प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए मैं संगठन के हित में स्वयं को समर्पित होकर कार्य करूंगा.उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को जदयू के विचारधारा से जोड़ना है.

और सुबे बिहार के अंदर चिकित्सा प्रकोष्ठ को सशक्त और धारदार बनाना है। दूसरी ओर डॉक्टर प्रवीण कुमार के इन महत्वपूर्ण पद पर मनोयन को लेकर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी जिसमें जिला जदयू श्रमिक एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश राय, बेगूसराय क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद सदस्य शिव चंद्र महतो, तेघरा प्रखंड साक्षरता सचिव अशोक कुमार ठाकुर, तेघरा जदयू प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व तेघड़ा विधानसभा के प्रत्याशी भूमिहार चंदन सिंह, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह,

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व लोकसभा प्रभारी चंदन कुमार, जदयू नेता अशोक सिंह भाषो, जदयू युवा महासचिव गुलाम गौस, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद महतो, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रखंड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हीरालाल महतो, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नंदन पासवान ,चिल्हाय पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार,पिपरा दोदराज के मुखिया नीरज प्रभाकर, पकठौल के सरपंच प्रमोद चौरसिया, पंचायत अध्यक्ष शंभू पंडित, हीरालाल तांती, रिक्की कुमार, राजन कुमार, मनीष कुमार ठाकुर, मत्स्य जीवी संघ के सचिव रामनाथ सहनी के अलावा अन्य लोगों ने बधाई दी