बिहार पृथ्वी दिवस : पेड़ लगाये प्राकृति बचायें,धरती को स्वर्ग बनाये

तेघड़ा (अनंत कुमार): बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पे मिशन 2 .51 करोड पौधारोपण अभियान के अंतर्गत तेघड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पिढौली में सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत पंचायत के मुखिया प्रभात कुमार उर्फ टिकीबाल ने पंचायत में पेड़ लगाया। उनके साथ योग गुरु गुडाकेश एवं मनरेगा के कई पदाधिकारी थे।वृक्षारोपण के बाद संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया ने बताया कि पेड़ लगाना अति आवश्यक है।

पेड़ प्रकृति का श्रृंगार है, और वातावरण को हरा-भरा करने का बहुमूल्य औषधी। पेड़ के बिना यह पूरा पृथ्वी बंजर और बेजान हो जाएगा।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में हर वर्ष कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए, एवं विभिन्न अवसरों पर भी पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ जीवन भर छाया, फूल, फल, औषधि देते रहती है। आज सरकार विभिन्न योजना के अंतर्गत पेड़ को लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। अतः लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया हम अपने पूरे पंचायत में घर-घर घूम कर लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया और इस क्रम में अभी तक 5000 से अधिक पेड़ हम लोग अभी तक लगा चुके हैं। जिसमें हमारे गांव के ही कुछ लोग हैं अपने निजी जमीन में भी पेड़ लगा रहे हैं। यदि पेड़ पर्याप्त मात्रा में रहे , तो हम विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं से भी बच सकते हैं। पौधा रोपण के कार्यक्रम में अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए।