तेघरा नगर परिषद चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की बड़ी तैयारी

तेघड़ा ( बेगूसराय) तेघड़ा नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी सियासी दल तैयारियों में जुटे हुए हें। क्योंकि सभी दलों की अपनी जमीनीं हकीकत समझने का सबसे बड़ा मौका सामने है। इसलिए सभी दल पूरे दमखम के साथ इस चुनाव की तैयारी में जुटे हें। ऐसे तो तैयारी भाकपा ,भाजपा, कांग्रेस, राजद ,जदयू ,लोजपा, सीपीआईएम सहित सभी दलों की है। लेकिन लड़ाई इस बार चार कोनिए होने की संभावना जताई जा रही है।

भाकपा ,भाजपा ,राजद एवं कांग्रेस मुख्य दोनों पद सहित अधिकांश वार्डो में अपना परचम लहराने का लक्ष्य रखा है। तो वही जदयू, लोजपा और सीपीएम भी बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रही है। सर्वप्रथम भाकपा ने महत्वपूर्ण दोनों पद के लिए अभ्यर्थियों की घोषणा भी कर दिया है। जिसमें पूर्व मुख्य पार्षद नसीमा खातून को उप मुख्य पार्षद के लिए वही निवर्तमान वार्ड पार्षद भूषण सिंह की धर्मपत्नी मंजूषा देवी को मुख्य पार्षद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

वहीं कांग्रेस पार्टी भी मुख्य पार्षद पद के लिए निवर्तमान उप मुख्य पार्षद सुरेश रौशन की धर्मपत्नी नीलम अग्रवाल एवं उप मुख्य पार्षद के लिए दीपक कुमार की धर्मपत्नी प्रियम देवी को अपना प्रत्याशित घोषित किया। वही निवर्तमान वार्ड पार्षदों की बैठक में नीलम अग्रवाल को मुख्य पार्षद एवं निवर्तमान वार्ड पार्षद महबूब आलम उर्फ कारी मुखिया की पुत्रवधू जीतन प्रवीण को उप मुख्य पार्षद घोषित की गई है ।

समाचार प्रेषण तक भाजपा एवं राजद की भी बैठक उम्मीदवारी तय करने को लेकर की जा रही थी वही जदयू भी 1 दिन बाद पार्टी की बैठक तय की है जिसमें अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। इसके अलावे दर्जनों उम्मीदवारों की चर्चा मुख्य पार्षद एवं सभी उप पार्षदों के लिए क्षेत्रों में गर्व है।