बछवाड़ा विधानसभा से लोजपा के बैठक में इस नेता को टिकट देने की कार्यकर्ताओं ने की मांग

भगवानपुर : प्रदेश भर में और बेगूसराय में चुनावी रंग सभी पार्टियों के सर पर चढ़ चुका है। रविवार को लोजपा का बछवाड़ा विधानसभा स्तरीय एक बैठक जिला के भगवानपुर गांव में लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर बछबाड़ा विधान सभा लोजपा की झोली में टिकट जाती है, तो 20 वर्षों से पार्टी की सेवा करने वाले विनय सिंह को टिकट मिलना चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस, प्रिंस राज, सूरज भान सिंह से मांग करते हुए लोजपा पंचायती प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष चन्दन शर्मा ने कहा कि विनय कुमार सिंह 20 वर्षों से पार्टी में काम करते आ रहे हैं, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए लगातार जुटे रहे। इस लिए लोजपा सीट होता है तो विनय कुमार सिंह को ही पार्टी टिकट दे।

यह लोजपा कार्यकर्ता की जन भावना है। बछवाड़ा विधान सभा में विनय सिंह ने पार्टी को सींचने का काम किया है। पहले पार्टी में कोई नहीं दिखते हैं, जब चुनाव आता है तो कई उम्मीदवार बन कर दाबेदारी पेश करने लगते हैं। वहीं जिलाउपाध्यक्ष विजय शंकर दास ने कहा कि हम विनय कुमार सिंह के साथ हैं, क्योंकि विनय कुमार सिंह 20 वर्षों से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं, अगर लोजपा की सीट होती है, तो विनय कुमार सिंह को ही टिकट मिलना चाहिए।

वही लोजपा भगवानपुर प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान, मंसूरचक प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक सिंह सोलंकी ने कहा कि विनय कुमार सिंह ने 20 वर्षों से कार्यकर्ता के बीच रहकर लोजपा की सेवा की है, इस लिए बछबाड़ा विधान सभा के सभी कार्यकता एक मत से मांग करते हैं कि विनय कुमार सिंह को ही टिकट दिया जाय। मौके पर जिला उपाध्यक्ष , शिवकुमार चौधरी, प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान, अशोक सिंह सोलंकी, सिकंदर महतों, अविनाश झा, राजीव चौधरी, कुंन्दन चौधरी, राजेश झा, सुधीर पासवान, शीलवन्त पासवान आदि उपस्थित थे।