भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव से दो शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बालेश्वर चौधरी के पुत्र अर्जुन चौधरी को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उक्त थाना क्षेत्र के ही संजात गांव से उक्त गांव निवासी छोटन रजक के पुत्र रामप्रकाश रजक को भी शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त गिरफ्तार दोनों शराबी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।