बेगूसराय में राखी बांधने के लिए बहन देखती रही भाई की राह,लेकिन कुदरत को था कुछ और ही मंजूर…

भगवानपुर (बेगुसराय) : रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखण्ड अंतर्गत एक गाँव से दिल को झकझोर देने बाला वाकया सामने आया। जब एक बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए उसका इंतजार करती रही लेकिन भाई नहीं आया। उक्त मामला ने क्षेत्र में लोगों को दिल को दहला दिया।

भगवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैती नदी जगदीशपुर पुल के पास स्नान करने के दौरान एक युवक का डूब जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त युवक की पहचान शेरपुर निवासी स्व0 लालू तांती का पुत्र मंचन ताती के रूप में की गई है। बताते चले की अभी बैती नदी का जलस्तर रुद्र रूप में है। अभी नदी में नहाना खतरे से खाली नही है। उसके बाद भी मंचन तांती नदी नहाने जाता है। परंतु होनी को कोई टाल नही सकता है। परंतु आज का नहाना उसे सब दिन से महंगा पड़ गया। घटना स्थल पर पहुचने के ततपश्चात वहां के स्थनीय लोगो ने बताया कि उक्त व्यक्ति नदी में नहाने बैती नदी के पुल पर से छलांग लगाया और पानी ने उसे अपने में समा लिया।

इस घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में जंगल मे लगी आग की तरह फैल गयी। घटना स्थल पर सैकड़ो लोगो की भीड़ जमा हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही सीओ कुमार नलिनीकांत, थानाध्यक्ष दीपक कुमार व एएसआई आमोद कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोर के द्वारा शव को ढूंढने के प्रयास किया गया, लेकिन असफलता हाथ लगा। तब जा कर सीओ ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। समाचार प्रेषण तक शव बरामद नहीं हुआ। वहीं लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने पीड़ित के घर पहुँच परिवार को सांत्वना दी।