गम्भीर बीमारी से ग्रसित नाजिर का इलाज के दौरान हुई मौत, प्रखंड कर्मियों ने शोक की लहर

भगवानपुर ( बेगूसराय) प्रखंड कार्यालय में लगभग छः माह से पदास्थापित नाजिर कमलेश कुमार झा का अकास्मिक निधन गम्भीर बीमारी के कारण इलाज के दौरान शनिवार की संध्या में हो गई।वे इधर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना स्थित पारस अस्पताल में चल रहा था।वे बेगूसराय जिला अंतर्गत मटिहानी थाना क्षेत्र के नयागांव के मूल निवासी थे।

उनकी मौत की खबर मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार व प्रखंड कार्यालय में पदास्थापित बड़ा बाबु तेज नारायण सिंह सहित अन्य प्रखंड कर्मियों ने उनके गांव जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड कर्मियों व उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक नाजिर अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री तथा रोती बिलखती पत्नी को छोड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका शव उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी चीख चीखकर रोने लगे।